राजस्थान में किसान को मिली इतनी भयानक मौत, देखने वाले की रूह कांप गई…

राजस्थान में किसान को मिली इतनी भयानक मौत, देखने वाले की रूह कांप गई…

राजस्थानी चिराग। पाली में फसल निकालते समय थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की मौत हो गई। फसल निकालते-निकालते किसान की शर्ट मशीन में आ गई। शरीर मशीन में फंसने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान मशीन से चिपका नजर आ रहा है। वहीं किसान के भाई ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करवाया है। घटना पाली जिले के बाली में शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है।

भीमाणा चौकी प्रभारी हीर सिंह ने बताया- दलावतों का खेड़ा निवासी किसान सवाराम गरासिया (45) होली के दिन खेत में जौ की फसल निकाल रहा था। किसान ने कटी जौ की फसल निकालने के लिए थ्रेसर मशीन मंगवाई थी। काम करते समय अचानक उसका शर्ट मशीन में फंस गया। पेट के आगे का हिस्सा मशीन में आ गया।

चीख सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और ट्रैक्टर बंद कर उसे बचाने की कोशिश की। किसान का शरीर मशीन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशीन में फंसे शव को बाहर निकाला। चामुंडेरी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। किसान के भाई सोमाराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

किसान के भाई सोमाराम ने ट्रैक्टर ड्राइवर रेशमाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दोनों भाई दूसरों की जमीन पर काश्तकारी का काम करते है। मृतक किसान के दो बेटे है । एक बेटा 10 और दूसरा 7 साल का बेटा है। माता-पिता छोटे भाई के पास रहते है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल