Bikaner News: बीकानेर में लड़की का डीजे वाले बाबू पर आया दिल,घर से भागकर की लव मैरिज, हनीमून से पहले पहुंच गए थाने

Bikaner News: बीकानेर में लड़की का डीजे वाले बाबू पर आया दिल,घर से भागकर की लव मैरिज, हनीमून से पहले पहुंच गए थाने

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर और चूरू जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जो अब सुरक्षा की गुहार तक पहुँच गई है। बीकानेर की सुनीता नायक और चूरू के डीजे वाले राधेश्याम मेघवाल ने तीन साल की प्रेम कहानी को शादी में बदल दिया, लेकिन हनीमून से पहले ही दोनों को अपनी जान का डर सताने लगा। अब यह प्रेमी जोड़ा चूरू एसपी ऑफिस में अपनी सुरक्षा की माँग लेकर पहुँचा है।

शादी में हुई थी पहली मुलाकात

सुनीता नायक ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनके पड़ोस में एक शादी समारोह था। इस दौरान चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के रामपुरा गाँव से 24 वर्षीय राधेश्याम मेघवाल डीजे बजाने आया था। शादी की उस रात दोनों की नज़रें मिलीं और पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया। सुनीता ने राधेश्याम को अपना मोबाइल नंबर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

दोस्ती से प्यार तक का सफर

मोबाइल पर होने वाली बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदली और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। लेकिन इसी बीच सुनीता के परिवार वाले उसके लिए रिश्ता ढूंढने लगे और जल्द ही उसकी शादी तय करने की तैयारी करने लगे। सुनीता अपने प्यार का इज़हार परिजनों से नहीं कर पाई। उसने यह बात राधेश्याम को बताई, जिसके बाद दोनों ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया। Bikaner News

घर से भागकर की लव मैरिज

सुनीता ने राधेश्याम के बुलावे पर चूरू पहुँचकर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। लेकिन जब इस शादी की खबर सुनीता के परिजनों तक पहुँची, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सुनीता का आरोप है कि परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी से डरे हुए प्रेमी जोड़े ने अपनी जान बचाने के लिए चूरू पुलिस की शरण ली और एसपी ऑफिस में सुरक्षा की गुहार लगाई।

“हमें अपनी जान का डर है”

राधेश्याम ने पुलिस को बताया, “लड़की के परिजन हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हमने प्यार किया और शादी की, लेकिन अब हमारी जिंदगी खतरे में है।” सुनीता ने भी कहा कि वह अपने प्यार के लिए घर से भागी और अब सिर्फ अपने पति के साथ सुरक्षित जीवन चाहती हैBikaner News

पुलिस कर रही जाँच

चूरू पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है। प्रेमी जोड़े की शिकायत पर पुलिस ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है और परिजनों से संपर्क कर मामले की जाँच कर रही है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल