30 लोगों से भरी पिकअप 3 बार पलटी, 4 रेफर, शादी के बाद बेटी को पहली बार ससुराल से लाने के लिए जा रहे थे

30 लोगों से भरी पिकअप 3 बार पलटी, 4 रेफर, शादी के बाद बेटी को पहली बार ससुराल से लाने के लिए जा रहे थे

धौलपुर के बाड़ी में लोगों से भरी एक पिकअप पहिया निकलने से पलट गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। पिकअप सवार लोग शादी के बाद अपनी बेटी को सुसराल से वापस लेने जा रहे थे। हादसा 11बी हाईवे पर सरमथुरा रोड स्थित बॉबी होटल के पास बुधवार सुबह हुआ। भदोरिया पाड़ा निवासी पार्षद मंगल सिंह कुशवाहा ने बताया-बाड़ी के कीड़ी मोहल्ला भदोरिया पाडा निवासी भूरी कुशवाह की बेटी संजू की शादी 2 नवंबर को हुई थी। आज परिवार के 30 से ज्यादा लोग बेटी को वापस लाने के लिए उसके सुसराल मासलपुर के पास बड़ा गांव जा रहे थे पिकअप बाड़ी से निकलकर हाईवे पर पहुंची तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी हिचकोले लेने लगी और उसके आगे और पीछे के पहिए निकल गए। इससे पिकअप बेकाबू होकर सड़क पर तीन पलटी खा गई। पिकअप के ऊपर और अंदर बैठे सभी लोग सड़क पर आ गिरे। गंभीर घायलों में अजय सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, सुमित पुत्र भूरी सिंह, भूरी पुत्र बाबूलाल, संजू पुत्र रामनिवास, अनूप पुत्र कल्याण और 6 वर्षीय बालिका रिया पुत्री बल्लाराम शामिल हैं। इनमें से चार को धौलपुर रेफर किया गया है। कुछ अन्य लोगों को भी हादसे में हल्की चोट आई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की