बीकानेर: परिवार सो रहा था गहरी नींद में, अचानक से घर में आ घुसा ईंटों से भरा ट्रेलर

बीकानेर: परिवार सो रहा था गहरी नींद में, अचानक से घर में आ घुसा ईंटों से भरा ट्रेलर
बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में सोमवार तड़के ईंटों से भरा ट्रेलर सड़क से उतर कर घर में जा घुसा, जिससे काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। घटना सागर रोड की है, जहां छतरियों के पास बलवेश पुरोहित का मकान है। सोमवार करीब सवा चार बजे ईंटों से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया और चालक का केबिन सड़क से उतर कर एक घर की बाखळ में उतर गया। बाखठ में खड़ी टैक्सी, टेंट का सामान एवं नई निर्माणाधीन दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर कमरों में सो रहे थे। निर्माणाधीन दुकान से टकरा कर ट्रेलर का केबिन रुक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान मालिक बलवेश ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब चार बजे नींद से उठा और पूनरासर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी यह हादसा हो गया। जोरदार धमाके से वह डर गया। ट्रेलर सड़क से सीधा उसके घर की बाखळ में उतरा। अचानक हुए हादसे से वह घबरा गया। बाद में घर के सदस्य भी नींद से जाग गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार