रेलवे की खंडहर क्वार्टर में महिला का सिर और हाथ कटा शव मिला

रेलवे की खंडहर क्वार्टर में महिला का सिर और हाथ कटा शव मिला

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित खंडहर रेलवे क्वार्टर में मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। महिला का सिर और एक हाथ धड़ से अलग था। राहगीरों ने एक कुत्ते को मानव हाथ मुंह में दबाकर ले जाते देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान वंदना बैरवा (37) के रूप में हुई है, जिसका पीहर रंग तालाब और ससुराल नयापुरा क्षेत्र में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। मामला कोटा का है। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि वंदना पिछले कई सालों से रेलवे के इन्हीं खंडहर क्वार्टर में अकेली रह रही थी। वह पति से 12-13 साल से अलग थी और परिजनों से भी संबंध नहीं थे। बताया गया कि वह टीबी से पीड़ित थी और इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की मौत करीब 18 घंटे पहले हुई है। शरीर से सिर और हाथ अलग मिले हैं, लेकिन मौके पर खून के ज्यादा निशान नहीं मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव की यह स्थिति मौत के बाद जानवरों द्वारा किए गए क्षरण के कारण हो सकती है, हत्या की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए