बीकानेर: शराब पार्टी के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बीकानेर: शराब पार्टी के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

गंगाशहर थाने में रविवार को प्रदीप नामक व्यक्ति ने अपने भाई लोकेश की मौत को हत्या करार देते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रदीप ने बताया कि उसे अपने भाई की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद जब उसने मौके पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि लोकेश अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। प्रदीप को संदेह है कि शराब पार्टी के दौरान उसके दोस्तों ने किसी षड्यंत्र के तहत उसके भाई की हत्या कर दी। गंगाशहर पुलिस में हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी की रिपोर्ट पर हत्या की आशंका में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस शराब पार्टी में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, मृतक का शव पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल