बीकानेर :16 साल की लड़की को भगा ले गया युवक,पुलिस ने पीछा कर दरगाह से निकलते ही किया गिरफ्तार

बीकानेर :16 साल की लड़की को भगा ले गया युवक,पुलिस ने पीछा कर दरगाह से निकलते ही किया गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। भीनासर निवासी 16 साल की लड़की को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर दोनों को अजमेर दरगाह में जियारत कर बाहर निकलने पर दस्तयाब कर लिया। युवक को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है।

भीनासर निवासी महिला ने सोमवार को गंगाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी 16 साल की पुत्री को फरियाद खां बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के साथ दुष्कर्म और उसे जान से मारने की आशंका जताई। लड़की और युवक दोनों अलग समुदाय के होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और खोजबीन शुरू की। पता चला कि दोनों बस में सवार होकर देशनोक पहुंचे और वहां से अलग बस में बैठकर नोखा गए। नोखा से प्राइवेट बस में बैठकर सोमवार की रात को करीब 12 बजे अजमेर पहुंच गए।

गंगाशहर के एएसआई किसनाराम बिश्नोई, हेड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल रामनेरी, रघुवीर और सीताराम की टीम रात को एक बजे अजमेर के लिए रवाना हो गई और मंगलवार को सुबह पांच बजे पहुंच गई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी फरियाद लड़की को लेकर अजमेर दरगाह जाएगा। पुलिस ने वहां निगरानी शुरू कर दी। सुबह आरोपी और लड़की दोनों दरगाह में जियारत कर वापस बाहर निकल रहे थे तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।

पुलिस अलर्ट हो गई और दोनों को दरगाह से बाहर निकलने पर दस्तयाब कर लिया। मामले की जांच कर रहे सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक और लड़की को लेकर पुलिस की टीम बीकानेर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है। उसका मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। गौरतलब है कि मामले की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन सक्रिय हो गए थे और पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने में लगे थे।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी