धान मंडी में लोहे का गेट गिरा, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

धान मंडी में लोहे का गेट गिरा, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
धानमंडी में पंजाब नेशनल बैंक वाले ब्लॉक में मंगलवार सुबह 5 बजे लोहे का एक गेट खोलते समय अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर एक 40 वर्षीय युवक नरेश उर्फ नीटू की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की खबर परिजन को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नरेश की पत्नी ने सोमवार रात अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। अपने जवान बेटे की मौत की खबर जैसे घर में बैठे बूढ़े माता- पिता को मिली तो वे सन्न रह गए। इस सूचना से पड़ोस के घरों में भी लोग गमगीन हो गए। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। चक 4 यू के किसान दर्शन लाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे वह अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर अनाज मंडी जा रहा था। इस दौरान खेतीहर मजदूर के रूप में काम करने वाला नरेश कुमार (40) को भी साथ ले लिया। नरेश ने धानमंडी में ट्रैक्टर से नीचे उतर कर बंद पड़ा लोह का गेट खोलने की कोशिश की तो भारी भरकम गेट टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। धान मंडी के मजदूरों को बुला कर उसे गेट के नीचे से निकालकर सरकारी हॉस्पिटल में लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला केसरीसिंहपुर (श्रीगंगानगर) का है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार