बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर सड़क हादसा हो गया है। पिछले कुछ दिनों में सड़क हादसे में अकेले श्रीडूंगरगढ़ में ये दसवीं मौत है। इससे पहले कार में सवार सात लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद दो भाइयों की भी हादसे में जान चली गई। श्रीडूंगरगढ़ के स्टेट हाईवे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव आड़सर से करीब तीन किलोमीटर आगे सरदारशहर रोड पर हुआ, जहां एक कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वहीं गांव आड़सर के युवाओं ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। मृतक के शव को एंबुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान आसासर निवासी राजेश सांसी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजेश आड़सर से अपने गांव आसासर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत