बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही: बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन को लाखों रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही: बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन को लाखों रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में सोमवार को एसीबी ने कार्यवाही करते हुए लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगो हाथों पकड़ा है। एसीबी टीम ने बिजली बोर्ड से जुड़े एक मामले में लाइनमैन विनोद कुमार पुनिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिखमीसर उतरादा निवासी एक किसान के कृषि कुएं पर 3.54 लाख रुपये की वीसीआर भरी गई थी। इस वीसीआर को कम कराने और सेटलमेंट करवाने के नाम पर आरोपी लाइनमैन ने कुल 1.45 लाख रुपये में मामला निपटाने का सौदा किया। इसमें से 1.15 लाख रुपये विभाग में जमा कराने का नोटिस दिलवाया गया, जबकि शेष राशि आरोपी द्वारा रिश्वत के रूप में ली जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी टीम ने मौके से राशि जब्त कर ली है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हडक़ंप मच गया है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य किसी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी