सड़क हादसा: मोड़ पर पलटी गाड़ी ,चार जने घायल, पीबीएम रेफर

सड़क हादसा: मोड़ पर पलटी गाड़ी ,चार जने घायल, पीबीएम रेफर

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बीती रात सड़क हादसे में चार जने घायल हो गए, जिसमें दो को पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार बीती रात एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने आए लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में इनकी कार पलट गई। कार में सवार चार जनों के चोट आई है। गाड़ी एक मोड़ पर पलट गई थी। दो जनों को गंभीर चोटें आई। इदंपालसर गांव में विवाह समारोह में हिस्सा लेकर चूरू जिले के नेछवा एवं निंबीजोधा निवासी 4 जने वापस लौट रहे थे। अल सुबह करीब 3 बजे बीदासर रोड़ पर माताजी मंदिर मोड़ पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार दो जनों को अधिक चोटें आई एवं दो जनों को मामूली चोटें आई।

सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ता एम्बुलैंस लेकर मौके पर पहुंचें। घायलों को संभालते हुए श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां दो को सामान्य उपचार के बाद छुट्‌टी दी गई लेकिन दो को पीबीएम अस्पताल में स्थित ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। निंबीजोधा निवासी 48 वर्षीय किशोर लूहार एवं नेछवा निवासी 55 वर्षीय नौकर भाट को बीकानेर भेजा गया। इन दोनों को भी गंभीर चोट है। दोनों को अंदरूनी की आशंका में बीकानेर भेजा गया। अलसुबह एम्बुलैंस लेकर पहुंचने वालों में सोसायटी के कार्यकर्ता मुन्ना कुंजड़ा, धन्ना राजपूत, अमीर खान शामिल रहे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल