बीकानेर: शादी में गई महिला को नशे की गोलियां देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप

बीकानेर: शादी में गई महिला को नशे की गोलियां देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप

राजस्थानी चिराग। शादी में गई महिला को झांसे में लेकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर पीडि़ता ने पांच पुरूषों व तीन महिलाओं के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि वह कुछ दिन पहले रिश्तेदार की शादी में गई थी। तब पांचू निवासी आरोपी उससे मिला। वह उसे विश्वास में लेकर पांचू ले गया, जहां उसने व उसके साथियों ने बलात्कार किया। उसके साथ मारपीट की।
घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके गहने ले लिए। बाद में बीकानेर लेकर आ गए। एक दिन आरोपी ने गहने देने के बहाने बुलाया और उसे जबरन जोधपुर ले गया। वहां पर उसने व उसके साथियों ने कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे नशे की गोलियां व इंजेक्शन देते और बारी-बारी से बलात्कार करते। आरोपियों ने उसे कई दिनों तक जोधपुर में बंधक बनाकर रखा। वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अनैतिक गतिविधियों पर भी अभियान जारी है। बीकानेर शहर में इसको…

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी बीकानेर। पीबीएम अस्पताल रोड़ पर आज दिन में अचानक बाइक में आग लग गयी। देखते ही देखते ही बाइक आग से…

    You Missed

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल