बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

बीकानेर। शादी समारोह के कार्यक्रम में मिठाई खाने से एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। घटना गंगाशहर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक परिवार में शादी समारोह के कार्यक्रम चल रहे थे। इस दौरान सुजानदेसर की एक दुकान से कुछ मिठाई मंगवाई गयी। जिसे खाने के बाद एक ही परिवार के 13 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राधाकिशन कॉलोनी निवासी एक परिवार में 22 जुलाई को विवाह समारोह होना है। इसी सिलसिले में घर पर कार्यक्रम चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुजानदेसर स्थित दुकान से मिठाई मंगवाई गई थी। देर रात परिवार के लोगों ने छेने से बनी यह मिठाई खाई, जिसके कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और बीमार लोगों की हाल जाने। प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर