शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात सामने आई। चार बदमाश व्यापारी से मारपीट कर करीब 26 ग्राम सोना और एक लाख रुपए नकद से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी ने मानटाउन थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन देर शाम तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। पीड़ित सर्राफा व्यापारी दिनेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गर्ल्स मानटाउन स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और सोना व नकदी से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास की कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया।

हालांकि आरोपी भागते हुए सिविल लाइन क्षेत्र पहुंचे, जहां पहले से खड़ी एक स्कार्पियो में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर