सवारियों से भरी बस पर हमला, यात्री घायल:आरोप- रूट पर बस चलाने को लेकर दूसरे ट्रेवल्स वाले ने करवाया हमला

सवारियों से भरी बस पर हमला, यात्री घायल:आरोप- रूट पर बस चलाने को लेकर दूसरे ट्रेवल्स वाले ने करवाया हमला
देर शाम को सवारियों से भरी एक निजी बस पर लाठी–सरिया लेकर आए 5–6 युवकों ने हमला कर बस में बुरी तरह तोड़ फोड़ की। अचानक हुए इस हमले में यात्री घबराए गए। 2 यात्रियों को चोटे भी आई। मामले में पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया है। इधर घबराए यात्री दूसरी बस का इंतजार करते नजर आए। पाली के टीपी नगर थाने के ASI ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि सोमनाथ ट्रेवल्स की एक बस पीसांगन से सूरत जा रही थी। नया गांव ओवरब्रिज के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे बस जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर स्लो हुई। 5–6 युवक लाठी–सरिया लेकर दौड़ते हुए आए और बस के शीशे तोड़ने लग गए। अचानक हुए इस हमले में बस में सवार करीब 32 यात्री घबरा गए और सीट छोड़ कर बस की गैलेरी में आ गए। फिर भी 2 यात्री चोटिल हो गए। हमले के कारण बस में सवार यात्री घबरा गए और जोर जोर से चिल्लाने लगे। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे 4 युवकों को पकड़ा। जिन्होंने अपना नाम गोटन (मेड़ता सिटी) निवासी 21 साल का नरेंद्र पुत्र हरिसिंह, कसवा की ढाणी गोटन (मेड़ता सिटी) 22 साल के सुनील पुत्र रामरख, जेके रोड गोटन (मेड़ता सिटी) निवासी 21 साल की लक्ष्मण पुत्र ओमाराम और टुकलिया गोटन (मेड़ता सिटी) निवासी दीनाराम पुत्र मांगीलाल बताया। जिन्हें गिरफ्तार कर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से मेडिकल करवाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेवल्स वाले ने रूट को लेकर रंजिश के चलते कुछ युवकों को भजे कर हमला करवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की