शहर के इस स्कूल संचालक पर हमला, पिस्तौल और धारदार हथियार से किया वार

शहर के इस स्कूल संचालक पर हमला, पिस्तौल और धारदार हथियार से किया वार

एक निजी स्कूल संचालक पर हमले का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पिस्तौल और धारदार हथियार से वार किया। बलकरण सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को शाम साढ़े 7 बजे वह प्रदीप माली के घर के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आए। इनमें विक्की नायक और मंशा मोहनपुरिया शामिल थे। विक्की के हाथ में पिस्तौल थी। मंशा के पास डंडा और धारदार हथियार था। विक्की ने पिस्तौल तानी, लेकिन चला नहीं पाया। मंशा ने धारदार हथियार और डंडे से हमला किया। बलकरण भागकर श्याम माली के घर में छिप गए। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गए। बलकरण ने बताया कि 28 जून से ये लोग उनके घर के आसपास चक्कर लगा रहे थे। 30 जून को रात साढ़े 9 बजे विक्की नायक, श्याम सुंदर नायक और एक अन्य व्यक्ति घर के बाहर खड़े थे। गांव वालों से पता चला है कि किसी ने पैसों का लालच देकर विक्की और मंशा को उन्हें जान से मारने के लिए भेजा है। पीड़ित ने यह भी बताया कि वॉट्सएप ग्रुप पर उन्हें ‘ब्रोकर’ कहकर धमकियां दी जा रही थीं। श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ मलकीयत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास