संदिग्ध हालात में युवक की मौत, महिला के साथ रिलेशन में था

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, महिला के साथ रिलेशन में था

श्रीगंगानगर जिले के मलकाना खुर्द गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक लंबे समय से नशे का आदी था। युवक की मां परमजीत कौर ने बताया कि नवजोत (25) कुछ समय से एक महिला के साथ रिलेशन में था। वह 13-एच ठंडा क्षेत्र में रह रहा था और मजदूरी का काम करता था। घटना के दिन वह गांव के ही करनी सिंह के साथ खेतों में मजदूरी करने गया था। जानकारी के अनुसार नवजोत पहले भी नशे की लत के कारण गंभीर समस्याओं से जूझ चुका था। एक बार नशे का इंजेक्शन लगाने के कारण उसके हाथ को काटना पड़ा था। उसके बड़े भाई लड्डू सिंह की भी पहले नशे के कारण मौत हो चुकी है। घटना वाले दिन नवजोत बेहोशी की हालत में बस स्टैंड पर मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल चैन सिंह ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से शोक की लहर है और लोगों ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार