इस क्रिकेटर पर दूसरी बार रेप केस, क्रिकेटर बनाने का झांसा देकर नाबालिग से रेप

इस क्रिकेटर पर दूसरी बार रेप केस, क्रिकेटर बनाने का झांसा देकर नाबालिग से रेप

IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर इसी महीने में दूसरी बार रेप का केस दर्ज हुआ है। जयपुर में रहने वाली लड़की ने यहां के सांगानेर सदर थाने में क्रिकेटर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि यश ने क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर और इमोशनल ब्लैकमेल करके उसके साथ दो साल तक रेप किया। इससे पहले 8 जुलाई को यूपी के गाजियाबाद की एक लड़की ने भी यश पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से यश को गिरफ्तारी से राहत मिली थी। SHO अनिल जैमन ने बताया कि जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करीब 2 साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब यश ने क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। करियर बनाने के सपनों का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसका रेप करता रहा। SHO ने बताया कि आईपीएल-2025 मैच के दौरान जयपुर आए यश दयाल ने सीतापुरा स्थित एक होटल में बुलाकर लड़की के साथ फिर रेप किया। इमोशनल ब्लैकमेल और लगातार शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने 23 जुलाई को मामला दर्ज कराया। लड़की जब 17 साल की नाबालिग थी, तब पहली बार उससे रेप हुआ। ऐसे में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार