बीकानेर: प्लॉट पर निर्माण कर रहे लोगों पर लाठी-सरियों से हमला, गाड़ी चढ़ाई

बीकानेर: प्लॉट पर निर्माण कर रहे लोगों पर लाठी-सरियों से हमला, गाड़ी चढ़ाई

व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के तिलक नगर की गली नंबर 9 में एकराय होकर पहुंचे बदमाशों ने प्लॉट पर निर्माण कर रहे लोगों पर लोहे के पाइप, लाठी-सरियों से हमला कर दिया। जान से मारने के लिए गाड़ी चढ़ा दी जिससे वहां काम कर रहे लोग घायल हो गए। दो लोगों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलक नगर की गली 9 में प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। बुधवार को फलौदी में मानेवड़ा निवासी किशनराम फौजी और उसका परिवार दिन में करीब 12.30 बजे प्लॉट पर निर्माण कार्य कर रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग लाठी-सरिये लेकर वहां पहुंचे और हमला कर दिया। प्लॉट पर लगी पटिट्यां उखाड़ दी और जान से मारने के लिए गाड़ी चढ़ा दी। हमले में निर्माण कर रहे लोग घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती फलोदी के मानेवड़ा निवासी किशनराम बिश्नोई की ओर से पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया गया है कि दोपहर में वह अपने परिजनों के साथ प्लॉट पर नींव का काम कर रहा था। इस दौरान सहीराम, बगड़ूराम, राजाराम, राधा, गीता, सुलोचना, सहीराम की पत्नी, महिपाल, तीन-चार अन्य लोहे के पाइप, लाठी-सरिये लेकर वहां आए। प्लॉट से पटिट्यां उखाड़ने लगे। मना किया तो हथियारों से हमला कर दिया। महिपाल ने जान से मारने के बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। हमले में वहां काम कर रहे लोग घायल हो गए। किशनाराम और उसके भाई जबरूराम को पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि अब तक की छानबीन में सामने आया है कि किशनाराम ने प्लॉट खरीदा था और सहीराम बिश्नोई को सार-संभाल के लिए दे रखा था। अब दोनों पक्ष प्लॉट पर हक जता रहे हैं। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल