शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

श्रीगंंगानगर। दिनदहाड़े बाइक सवार की आंखों में मिर्च डालकर लूट का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंंगानगर के रावला मंडी क्षेत्र की है। जहां पर रावला-रोजड़ी रोड पर दिनदहाड़े एक बाइक सवार से लूट का प्रयास किया गया। चार युवकों ने बाइक सवार कश्मीर सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास विफल रहा। स्कॉर्पियो सवार लोगों की मदद से चारों संदिग्धों को पकड़ लिया गया और उन्हें रावला पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह अपनी बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान चार युवकों ने उन्हें रोका और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। कश्मीर सिंह ने शोर मचाया और वह बाइक से गिरने से बाल-बाल बचे। घटना के समय पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। उनकी मदद से चारों संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद भीड़ ने आरोपियों की पिटाई भी की। बताया गया है कि इन संदिग्धों में एक नाबालिग भी शामिल है।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार