शहर की इस होटल का दरवाजा तोड़कर बचाई युवक की जान, फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश

शहर की इस होटल का दरवाजा तोड़कर बचाई युवक की जान, फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश

जयपुर। फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रहे युवक की जान एक पुलिसकर्मी की सक्रियता से बच गई। उसने फौरन उसका मोबाइल लोकेशन निकाली और होटल स्टाफ को कॉल किया। होटल के कर्मचारियों ने रूम का दरवाजा तोड़कर फंदे पर झूलने से पहले ही उसे नीचे उतार लिया। मामला जयपुर के श्यामनगर इलाके का है। शनिवार को जयपुर के बगरू थाना इलाके के एक गांव का रहने वाले युवक अजमेर रोड स्थित एक होटल में गया। उसने वहां एक रूम लिया। रात करीब नौ-सवा नौ बजे फेसबुक लाइव किया और अपनी समस्या बताते हुए जान देने की बात करने लगा।

शनिवार रात करीब 9.39 बजे गांव में रह रहे पवन के परिवार ने फेसबुक लाइव देखा तो परिचित हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा को इसकी जानकारी दी। दिनेश वर्तमान में जयपुर वेस्ट साइबर सेल में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने तुरंत युवक की लोकेशन निकाली और होटल स्टाफ को सूचना दी। कहा कि गेट तोड़कर युवक को बचाओ। होटल स्टाफ ने रूम का दरवाजा तोड़ा और फंदे से लटकने की कोशिश करते युवक को बचा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्याम नगर थाना सीआई दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को समझाया। मेडिकल जांच के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। युवक बगरू थाना इलाके में फोटोकॉपी की दुकान चलाता है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा