बीकानेर: सीमापार से आया पाक लिखा गुब्बारा,देरी से पहुंची पुलिस, दोबारा उड़कर सीमापार गया

बीकानेर: सीमापार से आया पाक लिखा गुब्बारा,देरी से पहुंची पुलिस, दोबारा उड़कर सीमापार गया

राजस्थानी चिराग। पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसकर जासूसी करने के लिए एक बार फिर गुब्बारा भारतीय सीमा में पहुंचा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन विलंब से पुलिस पहुंची, उससे पहले ही गुब्बारा वापस उड़कर पाकिस्तान की सीमा में चला गया। अब इस गुब्बारा में किसी तरह की मशीनरी लगी थी या नहीं? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

फिर से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा

भारत पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर ये गुब्बारा सोमवार सुबह देखा गया। उर्दू में पाक लिखा गुब्बारा पाकिस्तान की और से आसमान में उढ़कर आया था। खिलौने रुपी इस गुब्बारे के ऊपर “PIA” इंग्लिश में लिखा था और कुछ उर्दू में भी लिखा था। खाजूवाला उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत 17 केवाईडी के चक 20 केवाईडी में भलजी जाट के खेत में 2 घंटे तक गुब्बारा अटका रहा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने 17 केवाईडी सरपंच प्रतिनिधि ने सुरेंद्र सींवर को अवगत करवाया। सींवर ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सींवर का कहना है कि पुलिस का इंतजार करते रहे किसी ने गुब्बारे को हाथ नहीं लगाया। पुलिस को सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। तब तक गुब्बारा वापस उड़ गया और पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने भी गुब्बारे के हाथ नहीं लगाया। हवा का तेज झोंका आने से वह गुब्बारा फिर आसमान की तरफ उड़ा और पाकिस्तान पहुंच गया।

                           एक बार फिर गुब्बारा भारतीय सीमा में पहुंचा

पुलिस व बीएसएफ सतर्क

उधर, खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार का कहना है कि हमें सूचना मिली थी। एक टीम को मौके के लिए तुरंत रवाना किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गुब्बारा उड़ चुका था। ऐसे में गुब्बारे की जब्ती नहीं हो पाई। अब ये तय नहीं हो पाया कि गुब्बारे में किसी मशीन या ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की वीडियोग्राफी इत्यादी की गई या नहीं। डोडा पोस्त की तस्करी के लिए भी ये एक माध्यम हो सकता है।

इसे भी पढ़े⇒ लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने दी धमकी, खौफ में भीम सेना प्रमुख!

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा