बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के तर्थम्भ चौराहा पर दो युवकों की संदिग्ध हरकत से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार, जो नर्सिंग ऑफिसर हैं, अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे और अनिल कुमार से बातचीत शुरू की। उन्होंने खुद को एक स्कीम से जुड़ा बताते हुए कहा कि वे लोगों के बैंक खाते किराये पर लेते हैं और उसमें आने वाली रकम निकालकर आधा हिस्सा खाता मालिक को दे देते हैं।

जब अनिल कुमार ने विस्तार से जानकारी ली, तो उन्हें साइबर ठगी का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल से पुलिस को फोन किया। इस पर दोनों युवक घबरा गए और अनिल कुमार के हाथ से फोन छीनकर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम