बीकानेर में 30 करोड़ की लागत से यहां बनेगी बीडीए की बिल्डिंग, कैफेटेरिया भी होगा

बीकानेर में 30 करोड़ की लागत से यहां बनेगी बीडीए की बिल्डिंग, कैफेटेरिया भी होगा

राजस्थानी चिराग। बीकानेर विकास प्राधिकरण की नई बिल्डिंग 30 करोड़ से बनेगी। इसमें पार्किंग से लेकर कैफेटेरिया आदि की सुविधा होगी। जोड़बीड़ में 160 फीट रोड़ पर बनने वाली बिल्डिंग की डीपीआर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जोड़बीड़ में 10 बीघा जमीन पर बीडीए बिल्डिंग बनेगी। इसमें मुख्य भवन, बैंक, कैफेटेरिया, मीटिंग हॉल, वीसी रूम, रिकार्ड रूम, दिव्यांगों के लिए अलग से टॉयलेट, फायर स्टेयर केस आदि बनाए जाएंगे। भवन की डिजाइन लगभग तैयार है।

फायर अलार्ट सिस्टम, रूफ टॉप सोलर, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीसी सड़क और वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। इन सभी को विस्तार से तैयार करने के लिए डीपीआर बनाने के टेंडर जारी हो गए। आठ अप्रैल तक डीपीआर में फर्में शामिल हो सकेंगी। 9 अप्रैल को टेक्नीकल विड खोली जाएगी। ये तथ्य सीएम दौरे से पहले बीडीए ने तैयार किए थे। बीडीए कमिश्नर अर्पणा गुप्ता ने खुलासा को बताया कि भले ही एक साथ पूरी बिल्डिंग ना बने पर जब बनेगी तो डीपीआर के हिसाब से ही धीरे-धीरे कार्य होगा। बजट कहां से जाएगा इस पर चर्चा हो रही है क्योंकि ये बजट घोषणा है तो संभव है कि सरकार भी बजट दे सकती है। अन्यथा बीडीए अपने स्तर पर निर्माण कराएगा।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी