फर्जी बैंक खातों से सट्टेबाजी का खेल, सरकारी योजनाओं का लालच देकर खुलवाए खाते

फर्जी बैंक खातों से सट्टेबाजी का खेल, सरकारी योजनाओं का लालच देकर खुलवाए खाते

चूरू में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हैं। जो लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाता है। फिर इन बैंक खातों में ऑनलाइन गेमिंग, सट्टे की अवैध रकम का लेनदेन किया जाता है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में अभी छह नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही इस गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा। इस गिरोह के द्वारा सैकंडों लोगों के अवैध तरीके से बैंक खाते खुलवाए गए। जिनमें करोड़ों रुपए की अवैध रकम का लेनदेन करने का अनुमान है।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संजय कुमार सैनी, जावेद खान, गोपाल स्वामी, करण सैनी, किशोर सैनी, अयान उर्फ जजान व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। यह काला कारोबार चूरू और जयपुर से संचालित किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कोतवाली थाने के हैड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरकारी योजनाओं का लाभ देने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों के बैंक खाता खुलवाए गए हैं। फर्जी तरीके से खुलवाए गए इन बैंक खाता में रुपयों का अवैध लेन देन होता है। इस सूचना के बाद जब पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच पड़ताल की तो सामने आया कि लोगों के नाम पर नये सिम कार्ड जारी करवा कर उनके खाते खुलवा दिए। इस गिरोह द्वारा उनके बैंक खाता संचालन के सम्पूर्ण अधिकार इन्टरनेट बैंकिग, यूपीआई एक्सेस, एटीएम कार्ड, आदि प्राप्त किये गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि संजय कुमार सैनी ने इन अवैध गतिविधियों का संचालन के लिए नया बास के जावेद खान, छापर के गोपाल स्वामी, करण सैनी, अगुणा मोहल्ला के किशोर सैनी, लोहिया कॉलेज के पीछे निवासी अयान उर्फ जजान उर्फ मोनू दुलेखानी तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अवैध कारोबार संचालित कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने हैड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र की रिपोर्ट पर बीएनएस व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया हैं। जिसमें जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की