बड़ी खबर: राजस्थान की नगरीय निकायों, जिला परिषद, पंचायत समितियों के उपचुनाव स्थगित

बड़ी खबर: राजस्थान की नगरीय निकायों, जिला परिषद, पंचायत समितियों के उपचुनाव स्थगित

बीकानेर । राजस्थान की नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम), पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों और जिला परिषद के घोषित उपचुनावों को सरकार ने रोक दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी करके सभी उपचुनावों पर रोक लगा दी है। इससे एक दिन पहले 9 मई को आयोग ने केवल पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती जिलों में होने वाले उपचुनाव पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। तब इन सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर्स ने आयोग को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने का निवेदन किया था।

शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश की 14 नगर निकायों, एक जिला प्रमुख, 2 प्रधान, एक उप प्रधान, 9 जिला परिषद सदस्यों, 18 पंचायत समिति सदस्यों, 18 सरपंच, 15 उपसरपंच और 169 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच के लिए चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित थे। इसके लिए 26 मई से 29 मई के बीच उपचुनाव के लिए वोटिंग करवाई जानी प्रस्तावित थी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों का शेड्यूल जारी करके अधिसूचना 9 और 12 मई को जारी के निर्देश दिए थे। पंचायती राज संस्थान और स्वायत्त शासन विभाग की ओर से मिले पत्र के बाद आयोग ने इन पर रोक लगा दी। आयोग को जो पत्र मिला, उसमें उल्लेख किया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है और ऐसी परिस्थिति में कोई जनहानि न हो इसे देखते हुए उपचुनावों को स्थगित करने का निवेदन किया था।

इन जगह पर प्रस्तावित थे पंचायतों के चुनाव

जिला प्रमुख (गंगानगर), जिला परिषद सदस्य (गंगानगर वार्ड 16, सिरोही वार्ड 18, राजसमंद वार्ड 1, प्रतापगढ़ वार्ड 13, झालावाड़ वार्ड 5, डूंगरपुर वार्ड 9, 12, धौलपुर वार्ड 9, अलवर वार्ड 29), प्रधान (पंचायत समिति कल्याणपुर {बाड़मेर}, सपोटरा {करौली}) और उपप्रधान (पंचायत समिति घाटोल {बांसवाड़ा}) में चुनाव होने थे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल