बड़ी खबर: दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन

बड़ी खबर: दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन

राजस्थानी चिराग। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गिरिजा व्यास का गुरुवार शाम निधन हो गया। वे एक माह पहले घर में ही पूजा के दौरान झुलस गई थीं। करीब 95 प्रतिशत झुलसने के बाद वे अहमदाबाद के अस्पताल में उपचाररत थीं। दो-तीन दिन से हालत में गिरावट आई और शाम 7.15 बजे अंतिम सांस ली।

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि वे अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में उपचाररत थीं। एक माह के उपचार के दौरान भी उनकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो पाया। पिछले दो-तीन दिनों से ब्लड प्रेशर गिरने लगा और निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेशभर के नेताओं ने शोक जताया है।
गौरतलब है कि 31 मार्च को सुबह 11 बजे घर पर गणगौर पूजा के दौरान गिरिजा व्यास गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उदयपुर के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद भेजा गया था।

अहमदाबाद के हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चला। उनके साथ हुई घटना से कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी चिंता में रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने भी अहमदाबाद पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी थी, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेहतर उपचार को लेकर गुजरात सरकार और चिकित्सकों से संपर्क किया था।

पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्यास के निधन पर शोक जताया। सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था। उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं’।

  • Related Posts

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई टोंक में 3 गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने टोल पर जमकर तोड़फोड़ की। अचानक…

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी सीकर में आज सुबह निजी स्कूल की दो बस आपस में टकरा गई। एक…

    You Missed

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत