विवाहिता से अवैध संबंध पर युवक की हत्या, पति ने दो साथियों के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, तीन गिरफ्तार

विवाहिता से अवैध संबंध पर युवक की हत्या, पति ने दो साथियों के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, तीन गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। नागौर के लाडनूं क्षेत्र में चार दिन पहले कार सहित युवक को जिंदा जलाकर मारने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एएसपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि मृतक प्रभुराम का विवाहिता से अवैध संबंध होना सामने आया है। विवाहिता के पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रभुराम की हत्या की तथा सुबूत मिटाने के लिए उसे कार सहित जलाकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी भागीरथ (26) पुत्र हनुमानराम मेघवाल निवासी मणूं व उसके साथी रूपेश मेहरा (25) पुत्र रामेश्वरलाल मेघवाल निवासी निबीजोधा और किसनाराम (32) पुत्र शेराराम मेघवाल निवासी मणूं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी भागीरथ मेघवाल ने बताया कि प्रभुराम के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर प्रभुराम की हत्या की साजिश रची।

गत 26 अप्रेल को भागीरथ ने बस छूटने का बहाना बनाकर कार से घर छोड़ने के बहाने प्रभुराम को बुलाया और वहां से मणूं ले जाकर अपने दो और साथियों रूपेश मेहरा व किसनाराम के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए उन्होंने मृतक के शव को उसके गांव बल्दू के पास कच्चे रास्ते पर ले जाकर कार सहित जला दिया। भागीरथ ने इससे पहले भी उसे मारने की साजिश रची थी, लेकिन प्रभुराम के नहीं आने के कारण वह सफल नहीं हो पाया । इसलिए उसने इस बार अपनी पत्नी से प्रभुराम को फोन करवाकर बुलाया। इससे वह उसे छोड़ने कार लेकर आ गया और साजिश का शिकार हो गया।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला