बीकानेर: सिपाही को बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर, हालत गंभीर

बीकानेर: सिपाही को बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर, हालत गंभीर

बीकानेर। यातायात सिपाही को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। सिपाही को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे का पता चलने पर ट्रैफिक सीओ, यातायात प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी ट्रोमा सेंटर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी नौरंगदेसर-रायसर के बीच वाहनों की जांच के लिए खड़ी थी। इस दौरान इंटरसेप्टर में तैनात सिपाही अंजनी कुमार दूसरी तरफ सड़क के किनारे खड़ा था, तभी उसे पीछे आई एक तेज रतार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

इस दौरान सिपाही अंजनी कुमार के साथ ड्यूटी पर मौजूद जवान उसे लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचे। सीएमओ प्रभारी डॉ. एलके कपिल के मुताबिक, सिपाही अंजनी कुमार के सिर के साथ शरीर में अंदरुनी चोटें आई है, जिसकी जांचें कराई जा रही है। यातयात प्रभारी नरेश निर्वाण ने बताया कि गाड़ी व चालक की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराई गई है, लेकिन कोई पता नहीं चला।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास