बीकानेर के इस क्षेत्र में स्थित होटल में विदेशी महिला से दुष्कर्म

बीकानेर के इस क्षेत्र में स्थित होटल में विदेशी महिला से दुष्कर्म

बीकानेर के लालगढ़ क्षेत्र में स्थित एक होटल में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मामला एसपी तक पहुंचने के बाद होटल के एक युवक को डिटेन किया गया है, वहीं महिला का मेडिकल मुआयना पीबीएम अस्पताल में हुआ। घटना दो दिन पहले की है, जब ये महिला भ्रमण के लिए बीकानेर पहुंची थी। आरोप है कि होटल में ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर महिला ने पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए युवक पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का पीबीएम अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया।

ये मुआयना एक मेडिकल बोर्ड गठित करके करवाया गया है, ताकि किसी तरह की शिकायत नहीं आए। अस्पताल अधीक्षक के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। उधर, इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। पीड़ित विदेशी महिला से भी पूछताछ की जा रही है कि घटनाक्रम क्या रहा है? एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला से मिली शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार