बीकानेर वालों के लिए खुशखबरी, बीकानेर पहुंचा नहरी पानी, जाने कब होगी घरो में सप्लाई

बीकानेर वालों के लिए खुशखबरी, बीकानेर पहुंचा नहरी पानी, जाने कब होगी घरो में सप्लाई

बीकानेर। शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट के बीच राहत की खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी नहर का पानी अब बीकानेर जिले की सीमा में प्रवेश कर चुका है। मसीतावाली हेड से आगे बढ़ने के बाद नहरी पानी अरजनसर तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार आज ही नहर का पानी बीछवाल क्षेत्र तक पहुंचने की संभावना है, जबकि सोमवार सुबह तक इसके शोभासर जलाशय पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद जलदाय विभाग को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगेगा और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार शुरू हो सकेगा।

20 मई से सुचारू हो सकती है जलापूर्ति

अधिकारियों के अनुसार यदि पानी की आवक इसी गति से जारी रही तो 20 मई से शहर में पानी की सप्लाई सुचारू होने की संभावना है। लंबे समय से पानी संकट झेल रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने शुरुआती एक-दो दिन दूषित पानी आने की संभावना भी जताई है। ऐसे में नियमित और शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। जलदाय विभाग जलाशयों और पाइपलाइन सिस्टम को स्थिर करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ करेगा।

जिला कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शोभासर जलाशय पहुंचकर व्यवस्थाओं और नहर के पानी की आवक का निरीक्षण किया। जलदाय विभाग के अनुसार बीछवाल जलाशय में देर रात तक और शोभासर जलाशय में अगले दो दिनों में पानी पहुंचने की संभावना है। फिलहाल स्टॉक से पेयजल सप्लाई जारी है और अगले दो दिन तक व्यवस्था बनाए रखने का दावा किया गया है। इस दौरान आईजीएनपी और जलदाय विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क में रहे। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित भी मौके पर मौजूद रहे।

पानी की कालाबाजारी पर सवाल
इधर जल संकट के बीच शहर में पानी की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन द्वारा टैंकर का निर्धारित किराया 105 रुपए बताया गया था, लेकिन कई जगह पानी के टैंकर एक हजार रुपए तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि निर्धारित दर से कई गुना अधिक कीमत वसूली जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी टैंकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव