बीकानेर: प्रतियोगी परीक्षा देकर आ रहे युवकों ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक को पीटा

बीकानेर: प्रतियोगी परीक्षा देकर आ रहे युवकों ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक को पीटा

बीकानेर. प्रतियोगी परीक्षा देकर आ रहे युवकों ने बुधवार सुबह पौने छह बजे जयपुर रोड पर वैष्णोधाम के पास रोडवेज बस के चालक-परिचालक के साथ मारपीट की। युवकों ने परिचालक से टिकट मशीन छीनकर तोड़ दी और रुपए भी छीन लिए। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रोडवेज के अनूपगढ़ डिपो की यह बस कोटा से आई थी। आगे अनूपगढ़ जाना था।

बस चालक अरविंद कुमार बिश्नोई एवं परिचालक कृष्णलाल बावरी की रिपोर्ट पर जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सीकर से पलाना के वार्ड नंबर नौ बाढ़ाणी बास निवासी युवक सवार हुए। यह प्रतियोगी परीक्षा देकर आ रहे थे। युवक बस के केबिन में बैठ गए। उन्हें केबिन में बैठने से मना किया लेकिन, वे माने नहीं। इसकी सीकर पुलिस चौकी को सूचना देने पर पुलिस ने आकर युवकों को समझाया।

सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर युवकों ने जयपुर रोड पर वैष्णोधाम के पास उतरने के लिए बस को रुकवाया। बस रोकते ही युवकों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक बुकिंग के 27 हजार रुपए छीन कर ले गए। इसके बाद पांचों युवक भाग गए। घटना से बस की सवारियां सहम गई। चालक बस को जेएनवीसी पुलिस थाने ले गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बस अनूपगढ़ के लिए रवाना हुई।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार