बीकानेर: बिजनेसमैन के घर का आया करोड़ो रुपए का बिजली बिल, मोबाइल पर मैसेज देख होश उड़े

बीकानेर: बिजनेसमैन के घर का आया करोड़ो रुपए का बिजली बिल, मोबाइल पर मैसेज देख होश उड़े

बीकानेर। बिजनेसमैन के घर का बिजली बिल 29 करोड़ आया तो उनके होश उड़ गए। बिना समय गंवाए, उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कॉल किया, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। घर में 6 किलोवाट का सोलर प्लांट भी लगा है। घर का हर महीने औसत बिल करीब एक हजार रुपए ही आता था। उधर, जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से जारी इस बिल के बाद अधिकारी दावा कर रहे हैं कि गलत मीटर रीडिंग की वजह से ऐसा हुआ है। नोखा शहर के पीपली चौक में रहने वाले नवीन भट्टड़ ने बताया- मेरे घर का बिजली कनेक्शन मोहनलाल रामलाल (दादा) के नाम का है। नोखा में ही मेरी दाल मिल भी है। मेरे घर का बिजली बिल 14 फरवरी को जनरेट हुआ था। दोपहर में मोबाइल पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से मैसेज ​आया। स्क्रीन पर फरवरी महीने का बिजली बिल 29 करोड़ दिखा।

दाल कारोबारी नवीन ने बताया कि उनके घर 6 किलोवाट का सोलर प्लांट लगा हुआ है। इस कारण बिजली का बिल हर महीने करीब 1000 रुपए ही आता है। 5-6 महीने का एक साथ ही बिल पेमेंट करते हैं। फोन पर अधिकारियों से बात नहीं हुई इसलिए पता नहीं चल पाया है कि इतना बिल क्यों आया। निगम के ऑफिस जाएंगे, जहां से बिल के बारे में जानकारी मिलेगी। एक्सईएन विजय सिंह ने बताया- रीडिंग सबमिट करते समय ही कोई समस्या रह गई होगी, जिस कारण यह राशि प्रिंट हुई है। उपभोक्ता की समस्या का समाधान शीघ्र ही करवा दिया गया। नई राशि का बिल भी अपडेट कर दिया गया है। उपभोक्ता को 2,847 रुपए का बिल दिया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार