आरओ प्लांट संचालकों के पास एनओसी नहीं होने पर मांगा जवाबा,आज से कैंपर-बोतल की सप्लाई बंद

आरओ प्लांट संचालकों के पास एनओसी नहीं होने पर मांगा जवाबा,आज से कैंपर-बोतल की सप्लाई बंद
बीकानेर। नोखा कस्बे में आरओ फिल्टर प्लांट संचालकों ने नगरपालिका के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। बुधवार से कस्बे में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है। यह निर्णय मंगलवार रात को फिल्टर पानी प्लांट संगठन की बैठक में लिया गया।
संगठन के अध्यक्ष दिनेश झंवर की अध्यक्षता में चाचानेहरू स्कूल के पास हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। नगरपालिका ने आरओ प्लांट संचालकों को एनओसी न होने का हवाला देते हुए 7 दिन में जवाब मांगा था। इस कार्रवाई के विरोध में संचालकों ने यह कदम उठाया है।
नोखा में 40 से अधिक फिल्टर प्लांट हैं। इससे रोजाना करीब 30 हजार पानी के कैंपर और बोतलें घरों व प्रतिष्ठानों में सप्लाई की जाती हैं। प्लांट संचालक महेंद्र बिश्नोई के अनुसार, वे बाजार से महंगे दामों में पानी खरीदकर फिल्टर करते हैं। प्रशासन ने उन्हें भी नोटिस दिया है, जबकि उनके पास कोई ट्यूबवेल नहीं है।
फिल्टर प्लांट संचालकों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं करेगा, तब तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। गर्मी के मौसम में इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में सुभाष भांभू, पवन पानेचा, विजय सैन, कैलाश बिश्नोई, रामप्रताप, गोपाल, मदन बिश्नोई, हरि पूनिया,

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत