Bikaner : बस ड्राइवर से मारपीट कर 25 हजार छीने दी बस जलाने की धमकी

Bikaner : बस ड्राइवर से मारपीट कर 25 हजार छीने दी बस जलाने की धमकी

बीकानेर। नोखा में बस ड्राइवर से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नोखा थाने में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और 25 हजार रुपए लूटने की शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार शाम को बेरासर निवासी मुनीराम जाट ने रिपोर्ट दी है।

मुनीराम ने बताया कि उसकी बस नोखा से बीकानेर वाया नापासर, मुकाम और बेरासर रूट पर चलती है। 26 फरवरी को उनकी बस अम्बेडकर सर्किल नोखा पर खड़ी थी। इस दौरान शराब के नशे में धुत राकेश काकड़ा, सुनील बिश्नोई और प्रदीप बिश्नोई वहां आए। राकेश के हाथ में शराब की बोतल थी। आरोपियों ने मुनीराम और उनके खलासी पवन को धमकाया कि रूट पर बस चलाने के लिए उन्हें शराब के लिए पैसे देने होंगे।

मना करने पर तीनों ने मुनीराम और पवन के साथ मारपीट की। आरोपियों ने अगले दिन रूट पर बस चलाने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अगले दिन 27 फरवरी को सुबह जब मुनीराम की बस अम्बेडकर सर्किल पर सवारियां ले रही थी।

इसी दौरान तभी राकेश, प्रदीप और सुनील 8-10 अन्य लोगों के साथ एक बस में आए। उन्होंने अपनी बस को मुनीराम की बस के आगे लगाकर उसे रोका। फिर मुनीराम और पवन को बस से नीचे खींचकर मारपीट की। इस दौरान मुनीराम की कमीज की जेब से 25,000 रुपए छीन लिए।

आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि वे आगे से मुनीराम की बस को रूट पर नहीं चलने देंगे और मौका मिलने पर बस को जला देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मारपीट, फायरिंग की घटना सामने आ रही है।…

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार बीकानेर। बंद मकान में चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर…

    You Missed

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर