बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गंगाशहर थाना पुलिस ने घड़सीसर रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद कीं। बरामद खेप में पेरागेब्लिन और ट्रेपेन्टाडोल जैसी नशीली दवाएं शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि विपिन और अभिषेक नाम के दो भाई इन नशीले कैप्सूलों की बिक्री का काम कर रहे थे। जिस मकान से यह खेप बरामद हुई, वह उमाशंकर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसने दोनों भाइयों को किराए पर मकान दे रखा था। गंगाशहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह पूरी कार्रवाई थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को यह सफलता कांस्टेबल मुखराम की सटीक सूचना के आधार पर मिली। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुटी हुई है। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा