Bikaner News: रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया युवक, मौके पर मौत

Bikaner News: रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया युवक, मौके पर मौत

Bikaner News: बीकानेर के नापासर रेलवे फाटक पर एक दुखद हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब हनुमानगढ़ जिले से 4-5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां पराली लेकर जसरासर की ओर जा रही थीं। नापासर रेलवे फाटक पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से युवक नीचे गिर गया और ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bikaner News:  मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान बब्बू सिंह के रूप में हुई, जो हनुमानगढ़ जिले का निवासी था और उसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही नापासर थाने से हेड कांस्टेबल मूलाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को नापासर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद साथी ट्रैक्टर ट्रॉली वाले नापासर में ही रुक गए और अपने साथी की इस तरह असामयिक मृत्यु से सभी गहरे सदमे में हैं। Bikaner News

Bikaner News: पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

हेड कांस्टेबल मूलाराम ने बताया कि मृतक बब्बू सिंह के शव का रविवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने जानकारी दी कि इस संबंध में थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। Bikaner News

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की