बीकानेर: महिला पुलिसकर्मियों के प्लॉट पर कब्जा, खरीदशुदा जमीन दुबारा बेच दी

बीकानेर: महिला पुलिसकर्मियों के प्लॉट पर कब्जा, खरीदशुदा जमीन दुबारा बेच दी

उदासर में भूमाफियाओं ने महिला पुलिसकर्मियों के प्लॉट्स पर कब्जा कर लिया। खरीदशुदा जमीन दुबारा बेच दी। इस संबंध में महिला कांस्टेबल ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस लाइन निवासी महिला कांस्टेबल अनीता जाट की ओर से व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया है कि उसने ट्रायो इन्वेस्टमेंट कंपनी की ओर से उदासर गांव में ट्रायो नगर नाम से कॉलोनी विकसित की गई। अनिल पारीक कंपनी का निदेशक रहा है। उसने रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के जरिये कॉलोनी में भूखंड काटकर बेच दिए। परिवादिया ने भी कॉलोनी में जरिये बयनामा चार प्लॉट खरीदे किए। वर्ष, 09 में चारदीवारी, कमरा, पानी का कुंड आदि बनाकर मौके पर काबिज रही है। उसके अलावा 15-20 महिला कांस्टेबल व अन्य ने कॉलोनी में भूखंड खरीद किए जिसमें से कुछ बिजली-पानी कनेक्शन लेकर मकान बनाकर रह रहे हैं। अब अनिल पारीक ने हेमसिंह, रामेश्वरसिंह सहित भूमाफियाओं से मिलीभगत कर खाली पड़े भूखंडों पर अपने लोगों को बैठाकर कब्जा किया जा रहा है और मौके पर पहुंचने वाले मालिकों से झगड़ा कर भूखंडों को विवाद में डाल रहे हैं। परिवादिया के भूखंड पर वर्ष, 13 में कब्जा करने का प्रयास किया तो प्रशासन ने 24 मई, 13 को कार्रवाई कर मालिकों को भूखंड दिलाकर स्थापित किया था। आरोप है कि 28 दिसंबर, 22 को प्रबंध निदेशक ट्रायो इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम जमीन को दुबारा बयनामा रामेश्वरसिंह को विक्रय की गई, जबकि जमीन पूर्व में ही बेची जा चुकी थी। आरोपियों ने तथ्य छिपाकर दस्तावेज तैयार करा लिए। अब परिवादियों को उसके भूखंडों से बेदखल करने पर उतारु हैं। व्यास कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार