बीकानेर: पूर्ण नहर बंदी को लेकर आई ये खबर

बीकानेर: पूर्ण नहर बंदी को लेकर आई ये खबर
बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में पूर्ण नहरबंदी 20 अप्रेल से लिए जाने की संभावना है। चंडीगढ़ में भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की 20 मार्च को बैठक रखी गई है। इसमें नहरबंदी पर मुहर लग सकती है। इस बार पूर्ण नहरबंदी अप्रेल से मई के बीच एक महीने की रखनी प्रस्तावित है। हालांकि करीब एक महीने से आंशिक नहरबंदी चल ही रही है। फिलहाल इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जलदाय विभाग के जल स्रोतों को पानी दिया जा रहा है। यह तय है कि इस बार नहर बंदी ली ही जाएगी। पिछले साल लोकसभा चुनावों के कार चलते पूर्ण नहरबंदी को टाल दिया गया था।

आईजीनपी की योजना है कि नहर बंदी होने से पहले जलदाय विभाग की सभी डिग्गियों एवं बीकानेर शहर को जलापूर्ति करने वाले शोभासर एवं बीछवाल जलाशय को पूरा भर दिया जाए। इन दिनों दोनों जलाशयों को पूरा भरने का काम शुरू किया जा चुका है। पूर्ण नहर बंदी के दौरान जलाशयों में भंडारित पानी से शहर की जलापूर्ति की जाएगी। बीबीएमबी की बैठक गत 10 मार्च को भी हुई थी। तब पीने के लिए नहर में पानी चालू रखने का निर्णय किया गया था। आईजीएनपी के अधीक्षक अभियंता विवेक गोयल के मुताबिक इस समय 6 फरवरी से आंशिक नहरबंदी चल रही है। वैसे 20 मार्च को बैठक में पूर्ण नहरबंदी की तिथि फाइनल की जा सकेगी। फिर भी 20 अप्रेल से 20 मई तक एक महीने पूर्ण नहरबंदी प्रस्तावित है। जलदाय विभाग के सभी जल स्रोतों को भरने का कार्य किया जा रहा है। बीछवाल तथा शोभासर जलाशय की भराव क्षमता 1500-1500 मिलीयन लीटर की हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार