बीकानेर: होटल में छापे जा रहे थे हजारो नकली नोट, पुलिस ने छापा मार चार लोगो को दबोचा

बीकानेर: होटल में छापे जा रहे थे हजारो नकली नोट, पुलिस ने छापा मार चार लोगो को दबोचा

बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नकली करेंसी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 500-500 रुपये के कुल 156 नकली नोट जब्त किए हैं। साथ ही मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने हेमासर फांटे के पास स्थित सांवरिया सेठ होटल में दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को यहां नकली नोट बनाने की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान नकली नोट बनाने में उपयोग किए जा रहे दो प्रिंटर, एक कट्टर मशीन तथा अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हेमासर निवासी श्याम मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ निवासी आशीष, कुंदलसर निवासी जितेंद्र सिंह तथा धर्मास निवासी नारायण के रूप में हुई है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि जिस सांवरिया सेठ होटल में यह कार्रवाई की गई, वह श्रीडूंगरगढ़ निवासी आरोपी आशीष का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में नकली करेंसी तैयार कर बाजार में खपाने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे प्रकरण में कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन तथा एसएचओ कश्यप सिंह के निर्देशन में की गई। वहीं एसआई पवन कुमार शर्मा की टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कैलाश और अशोक भी शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की