घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे, 50 हजार रुपए की नगदी भी लेकर गए

घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे, 50 हजार रुपए की नगदी भी लेकर गए

बीकानेर। चोरी की वारदात लगातार सामने आ रही है। घर में रखा सोना-चांदी और नगदी लेकर चोर भाग रहे है। चोरी शहर के नयाशहर थाना और मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में ज्यादा हो रही है। ताजा मामला मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र का है। चोर सोने-चांदी के बने जेवरात के साथ ही 50 हजार रुपए नगदी भी लेकर भागे। रामपुरा बस्ती में रहने वाले नारायण यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- 12 नंबर गली में उसका मकान है। अज्ञात दो युवकों ने उसके घर में घुसकर चोरी की है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

चोरी में चांदी की चार बड़ी पाजेब, छह जोड़ी छोटी पाजेब और चार अंगुठियां चोरी हो गई है। चांदी के 15 सिक्कों के अलावा चांदी के छोटे-बड़े कुछ और सामान भी चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों का पीछा करने में जुटी है। पिछले दिनों नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का भी पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

– पढ़ें यह खबर…अब कोहरे से निपटने की तैयारी, रेलवे को मिला ये डिवाइस, जानें कैसे करता है काम…CLICK

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार