आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

आज 5 जिलों में लू की चेतावनी, बीकानेर में आंधी-बारिश को लेकर आई ये खबर

राजस्थान में गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। यहां तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के कारण 4 जिलों में स्कूलों के टाइम में भी बदलाव किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कल से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। केंद्र ने एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 23 अप्रैल को देश में 5 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। इसमें सर्वाधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में रहा। श्रीगंगानगर के अलावा अकोला (महाराष्ट्र) 44.3, अमरावती (महाराष्ट्र) 44.4, भठिंडा (पंजाब) 44, प्रयागराज (यूपी) 44.4, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) 44, वर्धा (महाराष्ट्र) 44 और झारसुगुड़ा (उड़ीसा) 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

बीते 24 घंटे के हालात: राजस्थान के सभी शहरों में सुबह से तेज धूप रही। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, नागौर, फलोदी, भरतपुर, दौसा, टोंक समेत अन्य कुछ शहरों में हल्की हवा चली।

अब आगे क्या: 25 अप्रैल से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है, जिसका असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के एरिया में देखने को मिल सकता है। कई शहरों में धूलभरी हवा हल्की बारिश या हो सकती है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार