मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन बीकानेर में हो सकती है बारिश

मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन बीकानेर में हो सकती है बारिश
बीकानेर। शुक्रवार को भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी रही। शहरी क्षेत्र में कोहरा कम रहा, वहीं गांवों में रात से ही घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित रही। बीकानेर के सुबह व रात के तापमान में गिरावट का अहसास साफ तौर पर हो रहा है। बीकानेर और लूणकरनसर के तापमान में भी काफी अंतर रहा है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान जहां 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं लूणकरनसर में पारा न्यूनतम स्तर पर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस है। बीकानेर और लूणकरनसर के पारे में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर है। कस्बे में कल रात से ही कोहरा छाने लगा था, जो सुबह होते-होते गहरा हो गया। विजिबिलिटी भी तीस से पचास मीटर के बीच रही। नेशनल हाइवे पर वाहनों की रेलमपेल अब दस बजे बाद ही शुरू हो रही है। शुक्रवार से सोमवार तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की ओर से की गई है। वहीं मंगलवार को बीकानेर संभाग में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच उम्मीद की जा रही है कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी और सर्दी से राहत मिलेगी। हालांकि शुक्रवार को बीकानेर में कोहरे की चेतावनी दी गई, जो सही साबित हुई।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी