बीकानेर: नहर में गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बीकानेर: नहर में गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
महाजन कस्बे में मंगलवार एक युवक की नहर में गिरने से हुई मौत का मामला गरमा गया है। युवक के परिजनों ने तीन जनों के खिलाफ उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मंगलवार को महाजन निवासी 17 वर्षीय मोनूद्दीन पुत्र मुख्तियार खां की नहर में गिरने से मौत हो गई। बुधवार को उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। वे थाने के आगे एकत्रित हो गए और मदीना, उसके भाई हुसैन खां और मदीना के नाबालिग बेटे ने मिलकर मंगलवार को मोनूद्दीन की हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मंगलवार को मोनूद्दीन को घर से बुलाया। उसके बाद उसके साथ मारपीट की।

उनके चंगुल से एक बार तो मोनूद्दीन मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफल हो गया। मगर तीनों ने उसका पीछा किया और नहर के पास उसको पकड़ लिया। जहां से उसे पड़कर नहर में गिरा दिया। नहर में गिरने से उसकी मौत हो गई। वे तीनों पर मुकदमा दर्ज नहीं होने और उनकी गिरफ्तारी नहीं करने पर शव लेने को सहमत नहीं हुए। इस पर मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय किया जाएगा। दो जनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आए। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया और शव लिया। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत