बीकानेर की कल्पना पहुंची अफ्रीका की सबसे बड़ी चोटी पर, 19 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़ी

बीकानेर की कल्पना पहुंची अफ्रीका की सबसे बड़ी चोटी पर, 19 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़ी

लंदन में रहने वाली बीकानेर निवासी कल्पना थानवी ने टैंजेनिया के माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई सफलता पूर्वक पूरी कर ली है। कल्पना ने पिछले दिनों इस यात्रा को पूरा किया। एवरेस्ट की तरह ये पर्वतीय चोटी भी दुनिया की प्रमुख पर्वत शृंखला में शामिल है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस पर्वतीय चोटी पर पहुंचने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है। अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत शृंखला किलिमंजारो पर चढ़ाई का सिलसिला 6 अगस्त काे शुरू किया और पंद्रह अगस्त तक चला। तंजानिया में स्थित ये पर्वत शृंखला करीब 5 हजार 895 मीटर यानी 19 हजार 341 फीट ऊंची है।

इस पर्वत शृंखला पर चढ़ना काफी मुश्किल है। ये अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है और इसे पार करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। तंजानिया में स्थित ये पर्वत शृंखला ज्वालामुखी से बनी है। इनका नाम किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा है, जिसमें किबो सबसे ऊंची चोटी है, जिसे उहुरू शिखर के नाम से भी जाना जाता है। इसी की ऊंचाई 19 हजार 341 फीट है। मूल रूप से बीकानेर के जोशीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाली कल्पना लंदन में ही काम करती है। उनके पति लंदन के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नरोत्तम थानवी भी प्रोत्साहित करते हैं। विवाह के बाद भी उनका पर्वतारोहण से प्रेम कम नहीं हुआ। बार-बार प्रयास करने के बाद अब इस पर्वत श्रृंखला पर चढ़ने में सफलता मिल गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार