लड़का लड़की ने घर से भागकर शादी की, लव मैरिज के बाद मचा बवाल, घर को लगाई आग

लड़का लड़की ने घर से भागकर शादी की, लव मैरिज के बाद मचा बवाल, घर को लगाई आग

राजस्थानी चिराग। चूरू जिले से बड़ी खबर है। लव मैरिज से नाराज होने के बाद लोगों ने लड़के के पिता और चाचा के घर को फूंक दिया। घर में जो भी मिला उसे बुरी तरह से पीटा। आग पर काबू पाने के लिए दमकलों को बुलाया गया। मामला सरदार शहर थाना इलाके में स्थित एक गांव का है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घटनाक्रम देर रात का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले अनुराधा और संदीप नाम के युवक ने पिछले महीने सात अप्रेल को भागकर शादी कर ली थी। लड़के के परिजनों ने आठ तारीख को सरदारशहर थाने में मिसिंग दर्ज कराई थी। उसके बाद गांव में पंचायत बैठी और पंचायत में यह तय किया गया कि संदीप के परिजन ही सात दिन के भीतर दोनों को तलाश करके लाएंगे। परिजनों ने सात दिन तक कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद 22 अप्रेल को अनुराधा और संदीप दोनों एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा मांगी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच लड़की पक्ष का गुस्सा भड़क गया और कल रात संदीप के पिता और चाचा का घर फूंक दिया गया। बताया जा रहा कि इस काम में गांव वालों ने भी साथ दिया। पिता और चाचा के परिवार से मारपीट की भी सूचना आ रही है। पुलिस ने कहा कि जांच कर रहे हैं। उधर लड़के के पिता का कहना है कि वे खुद भी इस शादी से नाराज हैं और लड़के को घर मेंं प्रवेश नहीं करने देंगे। फिलहाल गांव में टेंशन का माहौल है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया कोटा जिले में चंबल नदी के किनारे मगरमच्छ ने पिता-बेटे पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने पिता…

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी बीकानेर। करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार शाम एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने…

    You Missed

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी