बस कार की आमने सामने भीषण टक्कर, एक की मौत, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बस कार की आमने सामने भीषण टक्कर, एक की मौत, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र में एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। नोखड़ा टोल प्लाजा के पास कार और निजी ट्रेवल्स की बस की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हदां थाने से एएसआई गिरधारीलाल मीणा ने बताया कि हादसा सुबह हुआ, जब कार नोखड़ा से फलौदी की ओर जा रही थी। वहीं बस फलौदी से बीकानेर की तरफ आ रही थी। हादसे में कार सवार शैतानसिंह पुत्र जोतसिंह निवासी हीराई की ढाणी, तहसील कोलायत की मौके पर ही मौत हो गई।

शव कार में फंसा, ग्रामीणों की मदद से निकाला
एएसआई मीणा के अनुसार, हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शैतानसिंह का शव कार में ही फंस गया। शव को ग्रामीणों और अन्य वाहन चालकों की मदद से बाहर निकाला गया।

कार में अकेला सवार था चालक
शैतानसिंह फलौदी किसी घरेलू काम से जा रहा था और कार में अकेला था। हादसे के बाद शव को कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया गया है। बस चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। मृतक के बड़े भाई सवाईसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की