ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

डीडवाना-कुचामन। डीडवाना कुचामन जिले में ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर महिला का शव फंदे से लटका दिया। घटना जिले के नावां कस्बे में मंगलवार की शाम को हुई। ​कुचामन सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक विवाहिता निकिता(24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआत में सुसाइड का मामला लग रहा था। लेकिन मृतका के भाई नवीन की रिपोर्ट पर आज पति, जेठ- जेठानी और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई नवीन ने बताया कि निकिता की शादी 3 साल पहले लूणवा निवासी महावीर मीणा के साथ हुई थी। पति ड्राई-फ्रूट शहर से लाकर गांव में सप्लाई करने का बिजनेस करते हैं। हालांकि हमें कुछ समय बाद ही पता चला कि पति सट्टेबाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इसी बात को लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ था। ससुराल वाले निकिता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। ​भाई का कहना है कि मंगलवार की शाम को ससुराल से मुझे फोन आया। कहा कि निकिता ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसकी हालत नाजुक है, उसे इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे हैं। लेकिन जयपुर में हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत होने की सूचना मिली। भाई का आरोप है कि निकिता के शरीर पर चोट के निशान हैं। यह सुनियोजित हत्या है। ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से ही स्थिति को घुमाने का प्रयास कर रहे हैं। महिला के एक साल की बेटी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार