बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर। ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना पलाना गांव के पास की है। जहां पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा है या फिर आत्महत्या।




