बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

बीकानेर। बीकानेर शहर में लंबे समय से लंबित कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य के वित्त विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए संशोधित वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। बजट 2025-26 के तहत अब इस परियोजना के लिए 57 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जिससे काम में तेजी आने की उम्मीद है। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के लगातार प्रयासों के चलते यह स्वीकृति मिल पाई है। वे लंबे समय से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत थे। वित्त विभाग ने पूर्व स्वीकृत राशि को समायोजित करते हुए संशोधित बजट को मंजूरी दी है।

यह स्वीकृति शहरी सड़क योजना मद के तहत दी गई है। साथ ही, परियोजना के कार्यों को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार संचालित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया को जल्द शुरू करने और गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले इस प्रोजेक्ट के लिए केवल 23 लाख रुपए की स्वीकृति थी, लेकिन समय पर कार्य शुरू नहीं होने और लागत बढ़ने के चलते अब राशि को बढ़ाकर 57 करोड़ रुपए किया गया है। इस स्वीकृति के बाद अब प्रोजेक्ट की राह आसान हो गई है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम